Shimla: तड़के का जायका हुआ महंगा, मटर 120 तो लहसुन 400 रुपए प्रतिकिलो

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Nov, 2024 10:40 PM

shimla green vegetables expensive

पर्वों के समाप्त होने के बाद भी सब्जियों के दामों ने जोर पकड़ा हुआ है, जिससे लोगों की जेबें ढीली और गृहिणियों के किचन का बजट गड़बड़ा गया है।

शिमला (संतोष): पर्वों के समाप्त होने के बाद भी सब्जियों के दामों ने जोर पकड़ा हुआ है, जिससे लोगों की जेबें ढीली और गृहिणियों के किचन का बजट गड़बड़ा गया है। सब्जी मंडी शिमला में मटर के दाम 120 से 140 रुपए प्रतिकिलो चल रहे हैं, जबकि जिमीकंद 100 रुपए, फ्रासबीन, गाजर, परवल, चुकंदर के दाम 80 रुपए प्रतिकिलो चले हुए हैं। यहां तक कि प्याज के दाम भी 70 रुपए चले हुए हैं, जबकि लहसुन के दाम पिछले कई माह से 400 रुपए प्रतिकिलो बने हुए हैं, जिससे तड़के का जायका भी महंगा हो गया है। इसके अलावा टमाटर, फूलगोभी, बंदगोभी के दाम 60 रुपए प्रतिकिलो चल रहे हैं। खीरा भी 50 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। बताया जाता है कि नई फसल की खेप अभी मंडी में आनी है और इनके दामों में अभी कुछ तेजी रहेगी, लेकिन कुछ सब्जियों के दामों में गिरावट आई है, जिसके चलते लोग इन्हीं सब्जियों की अधिक खरीददारी कर रहे हैं।

कुछ सब्जियों के दाम दे रहे राहत
राजधानी शिमला की सब्जी मंडी में कद्दू 30 रुपए, लौंकू 30 रुपए, शिमला मिर्च 40 रुपए, बैंगनी 40 रुपए, भिंडी 40 रुपए, कुंदरू 20 रुपए, मूली 40 रुपए, बैंगन 30 रुपए, घीया 20 रुपए, आलू 40 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रहे हैं। आजकल मंडी में साग व पालक की धूम है, जिसकी लोग अधिक खरीददारी कर रहे हैं। मंडी में साग 30 रुपए, पालक 20 रुपए, मैथी 20 रुपए, सोया 20 रुपए बिक रहा है। इसके अलावा मंडी में फलों की भी खूब खरीद होती है। अमरूद 80 रुपए, संतरा 70 रुपए, अनार 200 रुपए, जापानी फल 100 रुपए गोल्डन सेब 100 रुपए, कीवी 80 रुपए, शरीफा 160 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है, जबकि केले के दाम 80 से 100 रुपए प्रति दर्जन चल रहे हैं।

कुछ सब्जियों के दाम चल रहे तेज, आगामी दिनों में होंगे काबू : विशेषर
सब्जी मंडी शिमला के प्रधान विशेषर नाथ ने कहा कि कुछ सब्जियों के दाम अभी तेज चल रहे हैं, लेकिन आगामी दिनों में इनके दाम भी लोगों की पहुंच में आ जाएंगे, जबकि अन्य सब्जियों के दामों में काफी गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!