Shimla: एचपीयू ने बढ़ाई असिस्टैंट प्रोफैसर की भर्ती के लिए आवेदन की तिथि

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Sep, 2026 05:13 PM

shimla hpu recruitment

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विभिन्न विभागों में असिस्टैंट प्रोफैसर के 26 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर तक बढ़ा दी है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विभिन्न विभागों में असिस्टैंट प्रोफैसर के 26 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर तक बढ़ा दी है। विभिन्न राज्यों में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। शनिवार को जारी सूचना के अनुसार एचपीयू के भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 7 सितम्बर निर्धारित थी।

वहीं, सामान्य क्षेत्रों से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करवाने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर से बढ़ाकर 7 अक्तूबर कर दी गई है। इसी तरह हार्ड एरिया के अभ्यर्थियों को हार्ड कॉपी जमा करवाने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। इनके लिए अंतिम तिथि 4 अक्तूबर से बढ़ाकर 19 अक्तूबर कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी भर्ती विज्ञापन में निर्धारित अन्य नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!