Edited By Kuldeep, Updated: 05 Sep, 2026 07:01 PM

संजौली के समिट्री क्षेत्र में 30 अगस्त को बंदर के हमले से गंभीर रूप से घायल हुई महिला की शनिवार को आईजीएमसी में उपचार के बाद मौत हो गई।
शिमला (तनुजा): संजौली के समिट्री क्षेत्र में 30 अगस्त को बंदर के हमले से गंभीर रूप से घायल हुई महिला की शनिवार को आईजीएमसी में उपचार के बाद मौत हो गई। महिला करीब एक सप्ताह पहले बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से नीचे गिर गई थी। गंभीर चोटों के चलते उसे आईजीएमसी के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। जहां डाक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। इस पर स्थानीय लोगों ने महिला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिमला शहर में बंदरों का आतंक काफी लंबे समय से चल रहा है। बंदरों के झुंड आए दिन लोगों की छतों, खिड़कियों व सार्वजनिक स्थलों में पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों की इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। इस संदर्भ में आईजीएमसी के एमएस डा. राहुल राव ने कहा कि शनिवार को महिला की मौत हो गई। वह एक सप्ताह से आईसीयू में एडमिट थी।