Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Sep, 2026 06:05 PM

shimla sugar ration depot

बाजारों में इन दिनों चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं और दुकानों में चीनी 70 से 75 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सस्ते राशन डिपो उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।

शिमला (राजेश): बाजारों में इन दिनों चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं और दुकानों में चीनी 70 से 75 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सस्ते राशन डिपो उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। इस माह डिपुओं में चीनी मात्र 33 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध करवाई जाएगी। यानी उपभोक्ताओं को बाजार के मुकाबले करीब 37 से 42 रुपए प्रति किलो तक सस्ती चीनी मिलेगी। प्रदेश सरकार ने फिलहाल सस्ते राशन डिपो में मिलने वाली चीनी के दामों में कोई बढ़ौतरी नहीं की है। उपभोक्ताओं को पुराने दामों पर ही चीनी उपलब्ध करवाई जा रही है। सस्ते राशन डिपो में प्रति कार्ड प्रति सदस्य आधा किलो चीनी दी जाती है। ऐसे में 5 सदस्यों वाले परिवार को 2.50 किलो चीनी मिलती है, जो सामान्य घरेलू जरूरतों के लिए पर्याप्त मानी जा रही है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय में चीनी के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। बीते महीनों में निर्धारित दरों पर ही इस माह भी उपभोक्ताओं को चीनी उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश के विभिन्न गोदामों में चीनी की आपूर्ति भी पहुंच चुकी है। शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में राशन डिपो उपभोक्ताओं के आटा, चावल व दाल सहित चीनी के परमिट भी कटने शुरू हो गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में डिपुओं में चीनी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है। बाजार में लगातार बढ़तीं कीमतों के बीच डिपो में 33 रुपए किलो चीनी मिलने से लाखों राशन कार्ड उपभोक्ताओं को इस माह बड़ी राहत मिलेगी।

बाजारों में दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर असर
खुले बाजार में चीनी की बढ़ीं कीमतों का असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में राशन डिपो से मिलने वाली चीनी की कीमत में कोई बढ़ौतरी न होना उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है। बाजार से चीनी खरीदने की तुलना में डिपो से मिलने वाली चीनी काफी सस्ती पड़ रही है। वहीं चीनी के दाम बढ़ने से शिमला शहर सहित प्रदेश की कई जगहों पर चाय के दामों मेें भी हल्की बढ़ौतरी की गई है।

त्यौहारों से पहले बढ़ती है चीनी की खपत
आने वाले समय में त्यौहारों का दौर शुरू होने के साथ ही घरों में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के लिए चीनी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे समय में राशन डिपो के माध्यम से रियायती दरों पर चीनी की उपलब्धता उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त राहत साबित हो सकती है। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी सरकार डिपो में मिलने वाली चीनी की कीमतों में बढ़ौतरी नहीं करेगी। वहीं बाजारों में चीनी के दाम कम होंगे और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!