Shimla: नकल के मामलों में 32 विद्यार्थियों पर कार्रवाई, 4 विद्यार्थी दोषमुक्त

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Sep, 2026 06:23 PM

shimla students cheating action

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की परीक्षा अनुशासन समिति (ईडीसी) ने परीक्षाओं के दौरान नकल करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की परीक्षा अनुशासन समिति (ईडीसी) ने परीक्षाओं के दौरान नकल करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। समिति की बैठकों में कुल 36 मामलों की सुनवाई की गई। जांच में दोषी पाए गए विद्यार्थियों पर विश्वविद्यालय अध्यादेश-1973 के अध्याय-4 के तहत कार्रवाई की गई। समिति के फैसले के अनुसार 30 विद्यार्थियों के संबंधित विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इन विद्यार्थियों पर परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का आरोप सिद्ध हुआ है, वहीं गंभीर उल्लंघन के 2 मामलों में संबंधित विद्यार्थियों की पूरी परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अध्यादेश के नियम 6.35(जी) और 6.42(2) के तहत की गई है। जांच के दौरान 4 विद्यार्थियों को निर्दोष पाया गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि नकल के मामलों में दोषी पाए गए सभी विद्यार्थियों को परिणाम घोषित होने से पहले प्रति पेपर 500 रुपए का जुर्माना जमा करना होगा। ये मामले स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं के दौरान के हैं। एचपीयू परीक्षा व्यवस्था में अनुचित साधनों के इस्तेमाल को लेकर सख्त रुख अपना रहा है और साथ ही विश्वविद्यालय ने छात्रों को परीक्षा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!