Mandi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर निकली भर्ती, 8 सितम्बर तक करें आवेदन

Edited By Vijay, Updated: 12 Aug, 2026 06:52 PM

recruitment for anganwadi worker post apply by september 8

बाल विकास परियोजना मंडी सदर के तहत ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। विभाग द्वारा ग्राम पंचायत/वार्ड मगर पाधरू के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र मगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का रिक्त पद इच्छुक स्थानीय पात्र महिलाओं से...

मंडी (ब्यूरो): बाल विकास परियोजना मंडी सदर के तहत ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। विभाग द्वारा ग्राम पंचायत/वार्ड मगर पाधरू के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र मगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का रिक्त पद इच्छुक स्थानीय पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है। जो भी स्थानीय महिलाएं इस पद के लिए इच्छुक हैं, वे सादे कागज पर अपना पूर्ण विवरण (बायोडाटा/एप्लीकेशन) लिखकर आवेदन कर सकती हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेजों तथा प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा।

बाल विकास परियोजना विभाग ने आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 8 सितम्बर, 2026 निर्धारित की है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को अपने पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज इस तय तिथि तक बाल विकास परियोजना, मंडी सदर के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करवाने होंगे।

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल केवल आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने और छंटनी के बाद पात्र पाए गए उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि और स्थान को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, इसे विभाग द्वारा बाद में निर्धारित कर सूचित किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!