Mandi : बिजली बोर्ड के 25 वर्षीय कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम...घर में मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Sep, 2026 05:36 PM

electricity board employee dies in mandi

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर बिजली बोर्ड के 25 वर्षीय कर्मचारी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर बिजली बोर्ड के 25 वर्षीय कर्मचारी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के सुंदरनगर क्षेत्र का है। मृतक की पहचान देवेन्द्र कुमार (25 वर्षीय), निवासी गांव संगाहन(जुगाहन), तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। वह बिजली बोर्ड में पार्ट टाइम कार्य करता था। बताया जा रहा है कि देवेंद्र रविवार की शाम घूमकर घर लौटा और फिर अपने कमरे में चला गया। आठ बजे के करीब जब घरवाले कमरे में पहुंचे, तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद देवेन्द्र को लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक ले जाया गया, लेकिन जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।  

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के चाचा चमन लाल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। परिजनों ने किसी भी तरह की साजिश या संदेह से इनकार किया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!