Mandi: स्वास्थ्य विभाग में बैचवाइज भरे जाएंगे मेडिकल लैब टेक्नीशियन के 18 पद, यहां देखें बैच की डिटेल

Edited By Vijay, Updated: 18 Sep, 2026 04:18 PM

18 medical lab technician posts will be filled batchwise in health department

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन ग्रेड-II (जॉब ट्रेनी) के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों के नाम संबंधित विभाग को...

मंडी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन ग्रेड-II (जॉब ट्रेनी) के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों के नाम संबंधित विभाग को प्रायोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बुधवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

पंजीकरण और नवीनीकरण की अंतिम तिथि तय
जिला रोजगार अधिकारी ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे अपना रोजगार पंजीकरण अपडेट रखें। यदि किसी अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण किसी कारणवश समाप्त  हो गया है या उन्होंने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, तो वे 14 अक्तूबर, 2026 तक इसे अनिवार्य रूप से करवा लें। समय पर पंजीकरण होने पर ही उनका नाम स्वास्थ्य विभाग को भेजा जा सकेगा।

इन बैच तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

रोजगार कार्यालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए अंतिम बैच निर्धारित कर दिए गए हैं।

  • सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के 9 पदों के लिए दिसम्बर 2012 बैच।
  • सामान्य (ईडब्लूएस) के 1 पद के लिए दिसम्बर 2015 बैच।
  • सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के 1 पद के लिए दिसम्बर 2025 बैच।
  • अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 5 पदों के लिए दिसम्बर 2021 बैच।
  • अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के 2 पदों के लिए दिसम्बर 2022 बैच।

ईईएमआईएस पोर्टल से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
अरविंद सिंह चौहान ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने पंजीकरण की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें। इसके लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम जिला रोजगार कार्यालय या उप रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी ईईएमआईएस पोर्टल का उपयोग करके घर बैठे भी अपना ऑनलाइन पंजीकरण या नवीनीकरण कर सकते हैं।

वैध पंजीकरण न होने पर नहीं भेजा जाएगा नाम
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीकरण वैध नहीं होगा या जिन्होंने अपना नवीनीकरण नहीं करवाया होगा, उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे किसी भी अभ्यर्थी का नाम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रायोजित नहीं किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!