Mandi: बाजार जाने निकली 19 वर्षीय युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Sep, 2026 06:26 PM

sundarnagar young woman missing

सुंदरनगर उपमंडल के तहत डैहर बाजार जाने के लिए घर से निकली 19 वर्षीय युवती के वापस घर नहीं लौटने का मामला सामने आया है।

सुंदरनगर (सोढी): सुंदरनगर उपमंडल के तहत डैहर बाजार जाने के लिए घर से निकली 19 वर्षीय युवती के वापस घर नहीं लौटने का मामला सामने आया है। युवती की तलाश में परिजनों ने रिश्तेदारी सहित कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद पिता ने थाना सुंदरनगर में युवती के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी 24 सितम्बर को सुबह करीब 11 बजे घर से डैहर बाजार जाने के लिए निकली थी, इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने डैहर बाजार, अलसू तथा रिश्तेदारी में भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने शक जताया है कि कोई युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से अपने साथ ले गया है। पिता ने बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए जल्द उसका सुराग लगाने की पुलिस से गुहार लगाई है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!