Job Alert! 10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 1600 पदों पर होगी बंपर भर्ती, जानें कब होगा Interview

Edited By Vijay, Updated: 25 Sep, 2026 04:51 PM

job interview

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के माध्यम से बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में सर्विस स्टीवर्ड और किचन हैल्पर के करीब 1600 पदों पर सीधी भर्ती की...

मंडी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के माध्यम से बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में सर्विस स्टीवर्ड और किचन हैल्पर के करीब 1600 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु के पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या उससे अधिक निर्धारित की गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 11,000 से 14,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी के नियमानुसार पीएफ, ईएसआईसी और मुफ्त भोजन व आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। रोजगार अधिकारी ने बताया कि नियुक्ति से पूर्व सभी चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान आने-जाने के यात्रा खर्च सहित भोजन और आवास का पूरा जिम्मा कंपनी वहन करेगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले युवाओं को मान्यता प्राप्त संस्थान की ओर से होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण के उपरांत इन अभ्यर्थियों की तैनाती देश के प्रमुख शहरों और राज्यों में की जाएगी, जिनमें पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, पंजाब, हैदराबाद और गुजरात शामिल हैं। इस भर्ती के लिए जिले के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार 29 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट, 30 सितम्बर को जोगिंद्रनगर, 1 अक्तूबर को सुंदरनगर और 3 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय करसोग में साक्षात्कार लिए जाएंगे। सभी स्थानों पर साक्षात्कार का समय प्रातः 10:30 बजे निर्धारित किया गया है।

जिला रोजगार अधिकारी ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे साक्षात्कार के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं। इनमें मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और उनकी फोटोकॉपी, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, अपडेटेड बायोडाटा (रिज्यूमे) और अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) शामिल हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा भत्ता या महंगाई भत्ता (टीए/डीए) देय नहीं होगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!