Mandi: गैस सिलैंडर फटने से 12 कमरों का मकान जलकर राख, बाल-बाल बचा परिवार; ₹50 लाख से अधिक का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2026 07:05 PM

incident occured in mandi

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सराज क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया। उपतहसील बागाचनोगी के चोहट गांव में रसोई गैस सिलैंडर फटने से एक संयुक्त परिवार का 12 कमरों का स्लेटपोश मकान भयंकर आग की भेंट चढ़ गया।

गोहर (सतीश): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सराज क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया। उपतहसील बागाचनोगी के चोहट गांव में रसोई गैस सिलैंडर फटने से एक संयुक्त परिवार का 12 कमरों का स्लेटपोश मकान भयंकर आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में लगभग 50 लाख रुपए से अधिक के नुक्सान का अनुमान है। गनीमत यह रही कि धमाके के बाद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह घर से बाहर भागकर अपनी जान बचा ली।

सुबह 8 बजे हुआ धमाका, परिवार में मचा हड़कंप
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मकान पेशे से शिक्षक गंगा राम और उनके भाई योगराज का था। रविवार सुबह करीब 8 बजे घर में अचानक रसोई गैस सिलैंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ ही पलों में आग की लपटों ने मकान की ऊपरी मंजिल को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस अग्निकांड में घर के भीतर रखा सारा कीमती सामान, जरूरी दस्तावेज, कपड़े और जीवनभर की जमापूंजी जलकर राख हो गई।

ग्रामीणों ने जलने से बचाए अन्य मकान
मकान से उठते धुएं के गुबार और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए अपने स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि, घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया था। ग्रामीणों की इसी तत्परता के कारण आग को आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ी त्रासदी टल गई।

प्रशासन ने दी फौरी राहत, तैयार हो रही रिपोर्ट
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार रमेश चंद और हलका पटवारी रणजीत कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया और प्रभावित परिवार को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत प्रदान की। नायब तहसीलदार रमेश चंद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्व विभाग द्वारा नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकि परिवार को उचित मुआवजा मिल सके।

जयराम ठाकुर ने घटना पर जताया दुख
सराज विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस अग्निकांड पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!