PM Modi पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 08 Feb, 2023 06:07 PM

opposition leader jairam thakur

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर झूठे आरोप लगाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि आज उनका पूरा परिवार जमानत पर चल रहा है।

शिमला (कुलदीप): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर झूठे आरोप लगाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि आज उनका पूरा परिवार जमानत पर चल रहा है। इसके अलावा पूर्व यूपीए सरकार की तरफ से किए गए हजारों करोड़ रुपए के घोटालों की सूची बड़ी लंबी है, जिससे कांग्रेस की कार्यशैली का पता चलता है। जयराम ठाकुर ने यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। प्रधानमंत्री बोलने की बजाय काम करने में विश्वास रखते हैं। इसी कारण विगत 8 वर्षों में केंद्र सरकार ने करीब 25 लाख करोड़ रुपए के लाभ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के खाते में सीधे पहुंचाए हैं। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार के समय केंद्र से 1 रुपए भेजने पर लाभार्थी को 15 पैसे ही मिल पाते थे।

कांग्रेस ने घोटाला करने वालों को भगाने में मदद की
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केंद्र की सत्ता में रहते हुए घोटाला करने वालों को भगाने में मदद की। वर्तमान केंद्र सरकार आज इन भगौड़ों को वापस लाने पर कार्रवाई कर रही है तथा कइयों का तो भारत ने प्रत्यार्पण भी करवा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वित्तीय गड़बड़ी करने वालों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है।

सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेता
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता लोकसभा में सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति के साथ कोई भी फोटो खिंचवा सकता है। इस तरह की फोटो कांग्रेस नेताओं के साथ भी हैं, लेकिन यह नहीं कि वे उनके साथ जुड़े हैं। इसके लिए प्रमाण की आवश्यकता होती है, जो राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के पास नहीं हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!