Mandi: सुक्खू को पद से हटाने के लिए उनके मंत्री दिल्ली दौड़ रहे : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Sep, 2026 04:27 PM

sundar nagar minister delhi

कांग्रेस के मंत्री दिल्ली में भारत सरकार के मंत्रियों से प्रदेश के विकास कार्यों या बजट लाने के लिए नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस हाईकमान के पास दौड़ रहे हैं।

सुंदरनगर (सोढी): कांग्रेस के मंत्री दिल्ली में भारत सरकार के मंत्रियों से प्रदेश के विकास कार्यों या बजट लाने के लिए नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस हाईकमान के पास दौड़ रहे हैं। यह पलटवार रविवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के महादेव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भाजपा पर सरकार गिराने के आरोपों पर किया। पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को 4 साल होने को आए हैं, लेकिन प्रदेश में विकास वहीं खड़ा है, जहां भाजपा सरकार छोड़कर गई थी।

अब जनता विकास को फिर से गति देने के लिए भाजपा सरकार के बनने का इंतजार कर रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब खुद कांग्रेस के मंत्री ही मुख्यमंत्री को हटाने में लगे हुए हैं तो इसमें भाजपा को क्या करना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर विधायक विनोद कुमार, भाजपा प्रवक्ता अजय राणा व जिला महामंत्री सोहन सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!