Himachal : वार्ड सदस्यों ने महिला प्रधान पर लगाए बदतमीजी करने के आरोप, उच्च अधिकारियों को भेजी शिकायत

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Sep, 2026 01:52 PM

sirmaur  ward members accuse female pradhan of rude behavior

ग्राम पंचायत गोरखुवाला के 6 निर्वाचित वार्ड सदस्यों ने पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी के खिलाफ कथित तौर पर बदतमीजी करने और पंचायत की बैठक से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है। सदस्यों ने मामले की जांच करवाकर आवश्यक...

Sirmaur (पांवटा साहिब) : ग्राम पंचायत गोरखुवाला के 6 निर्वाचित वार्ड सदस्यों ने पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी के खिलाफ कथित तौर पर बदतमीजी करने और पंचायत की बैठक से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है। सदस्यों ने मामले की जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

वार्ड सदस्यों ने बताया कि 9 सितम्बर को पंचायत भवन में प्रधान व सचिव की ओर से एक कंपनी प्रचार को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पंचायत के निर्वाचित के सदस्य उपस्थित रहे और उनकी उपस्थिति पंचायत रजिस्टर में दर्ज होने का दावा किया गया है। सदस्यों के अनुसार, कंपनी के प्रचार कार्यक्रम के समापन के बाद उन्होंने प्रधान से वार्डवार धनराशि के आबंटन और पंचायत में उपलब्ध बजट की जानकारी मांगी। आरोप है कि इस दौरान प्रधान ने सदस्यों के साथ कथित तौर पर बदतमीजी की और उन्हें सभागार से बाहर जाने के लिए कहा। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रधान ने चेतावनी देते हुए की कहा कि वे भविष्य में पंचायत बैठकों में पेश नहीं होंगे और पंचायत के बजट से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं मांग सकते।

जानें पंचायत प्रधान ने क्या कहा

शिकायत में कहा गया है कि प्रधान का यह व्यवहार निर्वाचित पंचायत सदस्यों को अपमानित करने वाला है। सदस्यों ने दावा किया कि पूरी घटना के दौरान बीडीसी सदस्य कृष्णा राय भी मौके पर मौजूद थे। शिकायतकर्ताओं ठाकुर दास, रजनीश बंसल, मीरा देवी, देवेंद्र सिंह, जगदीश और आशा देवी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर पंचायत प्रधान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी का कहना है कि पंचायत सदस्यों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं और बैठक में किसी के साथ कोई बदतमीजी नहीं की गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!