'जयराम ठाकुर आजकल खज्जल, उल्टे-सीधे बयान देकर जनता को कर रहे गुमराह', CM सुक्खू ने साधा निशाना

Edited By Vijay, Updated: 18 Sep, 2026 09:22 PM

cm sukhvinder singh sukhu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्षी दल भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा जुबानी हमला बोला है। नादौन में पत्रकारों और समर्थकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि...

नादौन (जैन): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्षी दल भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा जुबानी हमला बोला है। नादौन में पत्रकारों और समर्थकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है, लेकिन 5 गुटों में बंटी भाजपा को यह विकास नजर नहीं आ रहा है।

सीएम को कोसने के लिए बनाई 40 लोगों की टीम
मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी विकास के मुद्दों पर बात नहीं करती। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यालय में 40 लोगों की एक विशेष टीम केवल इस काम पर लगाई गई है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ किस तरह से दुष्प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांचों गुटों का एकमात्र काम सिर्फ मुख्यमंत्री को घेरने के लिए बयानबाजी करना रह गया है।

जयराम ठाकुर दिल्ली भेज रहे झूठी कटिंग्स
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर आजकल खज्जल (हताश/परेशान) हो गए हैं। सुर्खियों में बने रहने के लिए वह लगातार उल्टे-सीधे बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर का काम सिर्फ झूठी खबरों की कटिंग्स को दिल्ली आलाकमान तक भेजना रह गया है।

किशाऊ प्रोजैक्ट पर विफलता का लगाया आरोप
किशाऊ डैम प्रोजैक्ट का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर इस प्रोजैक्ट को लेकर हिमाचल के हकों की लड़ाई लड़ने में पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं। अब जब जनता को उनकी इस नाकामी की सच्चाई पता चल रही है, तो वह सफाई देते फिर रहे हैं।

हर्ष महाजन पर कसा तंज
कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन पर भी मुख्यमंत्री ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के सलाहकार बने थे, तब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी चुनाव हार गई थी। अब वह भाजपा के रणनीतिकार और सलाहकार बने हैं, तो निश्चित तौर पर भाजपा का भी वही हश्र होने वाला है।

पूर्व भाजपा सरकार ने की हिमाचल के हितों की अनदेखी, कौड़ियों के भाव बेची जमीन
मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर हिमाचल के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने हिमाचल की बेशकीमती भूमि को कौड़ियों के भाव बेचने का काम किया और बाकी नेता सिर्फ थाली बजाते रहे। हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की तारीफ पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार तथा मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने भी की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!