"BJP को किशाऊ परियोजना पर उत्तराखंड से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए", CM सुक्खू ने जयराम और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Sep, 2026 10:55 AM

cm sukhu targets jairam and anurag thakur

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर गुरूवार को भाजपा नेताओं जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें बयानबाजी करने के बजाय इस परियोजना को लेकर उसकी चिंताओं पर उत्तराखंड से...

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर गुरूवार को भाजपा नेताओं जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें बयानबाजी करने के बजाय इस परियोजना को लेकर उसकी चिंताओं पर उत्तराखंड से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए।

हमीरपुर जिले के अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से काम किया है। उन्होंने कहा कि परियोजना समझौते का श्रेय पूरी तरह राज्य की जनता और सरकार को जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि हिमाचल प्रदेश के हित सुरक्षित रहें और राज्य को उस भारी आर्थिक बोझ का सामना नहीं करना पड़े, जिसका सामना उत्तराखंड कर रहा है।

सुक्खू ने कहा कि किशाऊ परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश को बिना किसी अतिरिक्त निवेश के करीब 1,500 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा, जबकि इतनी ही राशि के लाभ के लिए उत्तराखंड को करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। उन्होंने कहा, ''पांच साल पहले जिस परियोजना की लागत करीब 800 करोड़ रुपये आंकी गई थी, वह अब बढ़कर 3,000 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये के बीच पहुंच गई है। परियोजना के कारण उत्तराखंड में भी अधिक क्षेत्रफल की भूमि जलमग्न हो रही है।'' 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!