Murder : नेपाली बना हैवान, डंडे से वार कर पत्नी व बेटे की ले ली जान

Edited By Vijay, Updated: 23 Jan, 2022 07:40 PM

nepali kill his wife and son

कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी में रविवार को एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी और 11 साल के मासूम बच्चे की डंडे से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने किराए के कमरे में ही वारदात को अंजाम दिया।

कुल्लू (संजीव जैन): कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी में रविवार को एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी और 11 साल के मासूम बच्चे की डंडे से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने किराए के कमरे में ही वारदात को अंजाम दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चंद्र बहादुर को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर किन कारणों के चलते उसने इस घिनौने काम को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने दिन के समय जब इस घटना को अंजाम दिया तो उस समय वह शराब के नशे में था। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे खुद स्थानीय लोगों इसके बारे में बताया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया ।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी की पत्नी माया देवी व बेटे छिंगछोंग के शव जमीन पर पड़े हुए थे। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया और शव अपने कब्जे में ले लिए।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने इस हत्या में प्रयोग किए गए डंडे को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर रही है ताकि हत्या के सही कारणों के बारे में भी पता चल सके। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!