हमीरपुर की बेटी शालिनी ठाकुर ने PTU में जीता गोल्ड, बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Oct, 2026 04:44 PM

hamirpur shalini ptu topper

जिला हमीरपुर के गांव रोपा से ताल्लुक रखने वाली शालिनी ठाकुर ने पंजाब टैक्निकल यूनिवर्सिटी (कपूरथला) में टॉप कर पूरे प्रदेश का नाम देशभर में चमकाया है।

हमीरपुर (अजय): जिला हमीरपुर के गांव रोपा से ताल्लुक रखने वाली शालिनी ठाकुर ने पंजाब टैक्निकल यूनिवर्सिटी (कपूरथला) में टॉप कर पूरे प्रदेश का नाम देशभर में चमकाया है। शालिनी ने एम. फार्म की पढ़ाई में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शालिनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता मधुबाला, पिता बलवीर सिंह, दादा-दादी और अपने शिक्षकों को दिया है। शालिनी ने कहा कि परिवार के अटूट प्यार, विश्वास, त्याग और बड़ों के आशीर्वाद ने उन्हें हर विपरीत परिस्थिति में आगे बढ़ने और यह मुकाम हासिल करने की शक्ति दी। शालिनी वर्तमान में एक यूनिवर्सिटी में असिस्टैंट प्रोफैसर के रूप में सेवाएं देकर नई पीढ़ी के भविष्य को तराशने का काम कर रही हैं।।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!