Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Oct, 2026 11:02 AM

दियोटसिद्ध क्षेत्र में रह रहा एक व्यक्ति उस समय परेशान हो गया, जब उसकी पत्नी बेटी को लेकर बिना बताए घर से चली गई। पति ने आशंका जताई है कि उसे कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
बड़सर (हमीरपुर) : दियोटसिद्ध क्षेत्र में रह रहा एक व्यक्ति उस समय परेशान हो गया, जब उसकी पत्नी बेटी को लेकर बिना बताए घर से चली गई। पति ने आशंका जताई है कि उसे कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पुलिस के अनुसार, शिमला निवासी राष्हुल कुमार ने 4 अक्तूबर को शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी कुसुमलता कुसुमलता 3 अक्टूबर को उसकी बेटी को साथ लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चला। राहुल काफी समय से परिवार के साथ दियोटसिद्ध में रहकर मजदूरी कर रहा था।
डीएसपी बड़सर हरीश गुलेरिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा महिला और बच्ची की तलाश के साथ मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें