हिमाचल में खौफनाक वारदात, मां ने की 8 साल की मासूम बेटी की हत्या; इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Oct, 2026 10:16 AM

mother m urder her innocent 8 year old daughter in solan

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक मां ने अपनी आठ साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

Solan News : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक मां ने अपनी आठ साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नंदगांव निवासी रोशन लाल की 8 वर्षीय बेटी दीपिका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रोशन लाल वर्तमान में दखड़ू माजरा में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह से उनकी पत्नी बेटी से नाराज थी। महिला ने बच्ची को खाना और दूध देने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट की। बच्ची ने पिता से कहा कि मां उसे बिना वजह पीट रही है और उसने बिस्कुट खाने की इच्छा जताई। इसके बाद रोशन लाल पास की दुकान से बिस्कुट लेने चले गए, तभी एक सब्जी बेचने वाले युवक ने उन्हें खबर दी कि कमरे के अंदर बच्ची की पिटाई की जा रही है। सूचना मिलते ही रोशन लाल तुरंत कमरे की ओर भागे, जहां उनकी बेटी फर्श पर बेहोश पड़ी मिली।

घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। आशंका है कि मां ने बेटी का गला घोटकर हत्या की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जुन्गा से फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। डीएसपी बद्दी योगराज ने बताया कि पिता के बयान के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल, पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!