Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Oct, 2026 03:50 PM

Kullu News : कसोल के पास पार्वती नदी में एक नेपाली व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा है। पुलिस के अनुसार, मणिकर्ण थाना के अन्तर्गत कसोल से लगभग 100 मीटर आगे पार्वती नदी के बीच में गिरे चीड़...
Kullu News : कसोल के पास पार्वती नदी में एक नेपाली व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा है।
पुलिस के अनुसार, मणिकर्ण थाना के अन्तर्गत कसोल से लगभग 100 मीटर आगे पार्वती नदी के बीच में गिरे चीड़ के पेड़ के साथ किसी व्यक्ति का शरीर अटका हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला, जो मृत अवस्था में पाया गया।
वहीं, मृतक की पहचान सरद खत्री खेत्री, पुत्र बम बहादुर हेत्री निवासी कोची बांग, जिला प्यूठान लुंबिनी प्रदेश (नेपाल) के रूप में हुई है। सरद खत्री कसोल में एक काटेज में कुकिंग का काम करता था।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें