Sirmour: पति ने दुनिया को कहा अलविदा, कुछ ही देर बाद पत्नी की भी थम गईं सांसें

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Oct, 2026 09:31 PM

nahan couple death

जिंदगीभर एक-दूसरे का साथ निभाया, सुख-दुख में एक-दूसरे का सहारा बने और उम्र के आखिरी पड़ाव तक साथ रहे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि रविवार शाम इस दंपति की जिंदगी में ऐसा मोड़ आएगा, जब एक के जाने के कुछ ही देर बाद दूसरा भी दुनिया से विदा हो जाएगा।

नाहन (आशु): जिंदगीभर एक-दूसरे का साथ निभाया, सुख-दुख में एक-दूसरे का सहारा बने और उम्र के आखिरी पड़ाव तक साथ रहे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि रविवार शाम इस दंपति की जिंदगी में ऐसा मोड़ आएगा, जब एक के जाने के कुछ ही देर बाद दूसरा भी दुनिया से विदा हो जाएगा। सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के लगनू गांव में करीब 80 वर्षीय मांगा राम उर्फ छोटू की मौत के महज 15 से 20 मिनट बाद उनकी करीब 75 वर्षीय पत्नी हर देवी ने भी दम तोड़ दिया। सोमवार को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के प्रधान तपेंद्र राणा ने बताया कि मांगा राम पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रविवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर हरदेवी पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही थीं और दिनभर घर के सामान्य कामकाज में लगी रही थीं। प्रधान के अनुसार रविवार शाम हरदेवी को जब पति के अचेत होने की सूचना मिली तो वह दौड़ी-दौड़ी उनके पास पहुंचीं। उन्होंने अपने हाथों से पति को पानी भी पिलाया। जब परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि मांगा राम अब इस दुनिया में नहीं रहे तो यह खबर उनके लिए गहरा आघात बन गई। बताया गया कि कुछ देर बाद जब हरदेवी शौचालय जाने के लिए कमरे से बाहर निकलीं तो उन्हें चक्कर आया और वह बेसुध हो गईं। कुछ ही देर बाद पता चला कि उनकी भी मौत हो गई। पति और पत्नी की मौत के बीच महज 15 से 20 मिनट का अंतर बताया जा रहा है। कुछ ही देर में परिवार की दुनिया उजड़ गई और घर में मातम छा गया।

पत्रकारों से मजाक में कही थी अपनी मौत की खबर छापने की बात
मांगा राम का क्षेत्र में लोगों से मेलजोल था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें संगड़ाह में भाजपा के चुनाव कार्यालय की देखरेख के लिए सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। कुछ दिन पहले स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने मजाक-मजाक में कहा था कि उनकी मृत्यु होने पर उनकी खबर जरूर छापना।

एक ही बड़ी चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई
सोमवार को लगनू गांव के श्मशानघाट पर मांगा राम और हरदेवी का एक ही बड़ी चिता लगाकर उस पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने वाले इस दंपति को अंतिम विदाई देने के लिए ग्रामीण एकत्रित हुए। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भी दोनों के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!