Shimla: रोहड़ू में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चरस तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 06 Jun, 2026 05:51 PM

main supplier arrested in hashish smuggling case

नशा तस्करी के खिलाफ छेड़े गए अभियान में रोहड़ू पुलिस को एक बड़ी और अहम कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के तहत कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए चरस तस्करी के एक बड़े नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

रोहड़ू (कार्तिक): नशा तस्करी के खिलाफ छेड़े गए अभियान में रोहड़ू पुलिस को एक बड़ी और अहम कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के तहत कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए चरस तस्करी के एक बड़े नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 509 ग्राम चरस बरामदगी मामले की अहम कड़ी माने जा रहे मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले की शुरूआत बीते 18 मई को हुई थी। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रोहड़ू के मखीनाला क्षेत्र में एक वाहन की सघन तलाशी ली गई थी। इस दौरान वाहन से 509 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके आधार पर पुलिस थाना रोहड़ू में मामला दर्ज किया गया। मामले में त्वरित और प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोअर खलीनी, शिमला के रहने वाले जितेंद्र ठाकुर (27) और राजन ठाकुर (25) को गिरफ्तार किया था।

इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले को यहीं नहीं रोका, बल्कि तस्करी के पूरे नैटवर्क को खंगालने के लिए जांच तेज कर दी। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल से पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले। इन्हीं सुरागों का पीछा करते हुए पुलिस के हाथ इस नशे के कारोबार के कथित मुख्य सप्लायर महेंद्र सिंह (54) निवासी चिड़गांव व जिला शिमला तक जा पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रोहड़ू ने बताया कि पुलिस इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। तस्करी की पूरी चेन को ध्वस्त करने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि शिमला जिला पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति पर काम कर रही है। देवभूमि में नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!