शिमला पुलिस की करसोग में दबिश, चिट्टा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2026 10:25 PM

fugitive accused arrested in heroin smuggling case

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों और कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख जारी है। इसी कड़ी में शिमला के सदर पुलिस थाना की एक विशेष टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने...

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों और कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख जारी है। इसी कड़ी में शिमला के सदर पुलिस थाना की एक विशेष टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को मंडी जिले के करसोग स्थित उसके गांव से गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 34 वर्षीय किशन चौहान पुत्र चमन लाल के रूप में हुई है, जो मंडी जिले की करसोग तहसील के खाडौनी गांव का निवासी है।

जानकारी के अनुसार  शिमला के सदर थाना में 27 अक्तूबर 2023 को आरोपी किशन चौहान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस समय पुलिस ने उसे 6 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथ पकड़ा था। पुलिस ने तय समय पर मामले की जांच पूरी कर अदालत में चालान भी पेश कर दिया था। हालांकि, मुकद्दमे के ट्रायल के दौरान आरोपी जानबूझ कर अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया।

आरोपी की इस हरकत पर सख्त रुख अपनाते हुए शिमला स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए थे। कोर्ट के आदेशों के बाद सदर थाना पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी के ठिकाने की सटीक गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने करसोग के खाडौनी गांव में दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस अब कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को शिमला के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश करने जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!