Shimla: नीट मामले में सख्त कार्रवाई हुई, हिमाचल सरकार ने पेपर लीक दोषी पुरस्कृत किए : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Jul, 2026 07:25 PM

shimla neet case action

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने नीट परीक्षा अनियमितता मामले में तत्काल सख्त कदम उठाते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी और दोषियों की गिरफ्तारी की।

शिमला (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने नीट परीक्षा अनियमितता मामले में तत्काल सख्त कदम उठाते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी और दोषियों की गिरफ्तारी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसे प्रावधान किए हैं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में आरोप लगाया कि दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेपर लीक के मामले में सीबीआई की तरफ से जिम्मेदार ठहराए गए अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई की तरफ से कार्रवाई की संस्तुति किए जाने के बावजूद जांच रिपोर्ट को दबाया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में पुलिस भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक के साक्ष्य सामने आए और मनी ट्रेल तक पकड़ी गई, लेकिन सरकार ने मामले को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने मास चीटिंग के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को युवाओं के नाम पर राजनीति करने से पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री से जवाब मांगना चाहिए कि आखिर पेपर लीक के मामलों में दोषियों को बचाने का प्रयास क्यों किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीट के मुद्दे पर युवाओं को भड़काकर और अराजकता फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की राजधानी में आगजनी, हिंसा और अराजकता फैलाकर कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!