Mandi: भारी बारिश से करसोग-शिमला हाईवे पर भूस्खलन, जानें अब क्या है ट्रैफिक का हाल?

Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2026 01:08 PM

landslide on karsog shimla highway

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ताजा मामले में करसोग-शिमला मुख्य सड़क मार्ग पर चारकुफरी के समीप भारी बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा आ गिरा।

करसोग (धर्मवीर): हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ताजा मामले में करसोग-शिमला मुख्य सड़क मार्ग पर चारकुफरी के समीप भारी बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा आ गिरा। इसके चलते यह महत्वपूर्ण मार्ग कुछ समय के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया और वाहनों के पहिए थम गए। हालांकि, त्वरित कार्रवाई के चलते अब मार्ग को दोबारा खोल दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बारिश के कारण अचानक हुए इस भूस्खलन से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गिरे। मार्ग बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग तुरंत हरकत में आया। मौके पर मशीनरी भेजकर सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। कुछ समय की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटा लिया गया। फिलहाल, करसोग-शिमला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से सामान्य हो गई है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करते समय चालक विशेष सावधानी बरतें। बारिश के दौरान पहाड़ियों से भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा लगातार बना रहता है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचें और गाड़ी चलाते समय सड़क के दोनों ओर नजर रखें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!