मंडी-पठानकोट हाईवे पर बड़ा हादसा: रोड रोलर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 3 बच्चों समेत 6 घायल

Edited By Vijay, Updated: 01 Oct, 2026 12:18 PM

big accident on mandi pathankot highway

मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पधर के समीप एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकरा गई।

पधर/मंडी (रजनीश): मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पधर के समीप एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीन बच्चों सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

मंडी से पधर जा रही थी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब पौने 7 बजे भटेहड़-कुन्नू के पास हुई। ऑल्टो कार सवार लोग मंडी से पधर की ओर जा रहे थे। सफर के दौरान अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण कार से उसका नियंत्रण खो गया और गाड़ी सीधे सड़क किनारे खड़े एक रोड रोलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑल्टो कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

स्थानीय लोगों ने की मदद, घायल बच्चे जोनल अस्पताल मंडी रैफर
सड़क पर जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले स्थानीय लोग और वहां मौजूद निर्माण कंपनी के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार के अंदर फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही 108 एंबुलैंस भी मौके पर पहुंच गई।हादसे में तीन बच्चों सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए जोनल अस्पताल मंडी के लिए रैफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान रीता देवी पत्नी जगदीश चंद, तनवी, मुस्कान, जाह्नवी, शिवानी सभी निवासी ग्रामण, डाकघर थल्टूखोड़, तहसील पधर व जिला मंडी और मांगणू राम पुत्र टेक चंद निवासी बड़ी बजगाण, तहसील एवं थाना पधर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हादसे के वास्तविक कारणों और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!