Mandi: सायर पर्व पर जालपा मंदिर सरोआ में बरसी अखरोटों की बारिश, मांगी सुख-समृद्धि

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Sep, 2026 07:57 PM

gohar temple walnut rain

नाचन क्षेत्र के सरोआ स्थित प्रसिद्ध माता जालपा भगवती मंदिर में सायर पर्व के अवसर पर वीरवार को आस्था और देव परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला।

गोहर (सतीश): नाचन क्षेत्र के सरोआ स्थित प्रसिद्ध माता जालपा भगवती मंदिर में सायर पर्व के अवसर पर वीरवार को आस्था और देव परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। सायर पर्व पर माता के गूर बिंदर कुमार मंदिर की छत पर चढ़े और भक्तों पर अखरोटों की बारिश की। श्रद्धालुओं ने अखरोटों को माता का प्रसाद और आशीर्वाद मानकर ग्रहण किया तथा माता के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। बता दें कि सरोआ स्थित प्राचीन माता जालपा भगवती मंदिर में हर वर्ष सायर पर्व पर विशेष आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार सायर पर्व पर माता जालपा भगवती की दिव्य शक्ति उनके गूर पर उतरती है। इसके बाद गूर मंदिर की छत पर चढ़कर माता की कृपा के प्रतीक स्वरूप भक्तों पर अखरोट बरसाते हैं। श्रद्धालु इन अखरोटों को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।

मंदिर भी घंटियों की मंगल ध्वनि से गूंजे
सायर पर्व के अवसर पर करीब एक माह बाद वीरवार को बड़ा देव कमरुनाग, शिकारी माता, जालपा माता समेत कमरुघाटी के विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। कपाट खुलने के साथ ही देवस्थलों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ और श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इन दौरान मंदिर घंटियों की मंगल ध्वनि से गूंज गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!