Edited By Sahil Kumar, Updated: 06 Jul, 2026 08:16 PM

जखाड़ा क्षेत्र के पास सरेला खड्ड में अवैध गतिविधियों में लिप्त जेसीबी मशीन और एक टिपर को पकड़कर उनके खिलाफ माइनिंग एक्ट 21 के तहत मामला दर्ज किया है।
रैहन (राहुल राणा/दुर्गेश कटोच) : जखाड़ा क्षेत्र के पास सरेला खड्ड में अवैध गतिविधियों में लिप्त जेसीबी मशीन और एक टिपर को पकड़कर उनके खिलाफ माइनिंग एक्ट 21 के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान खड्ड में खनन कार्य में लगी एक जेसीबी और खनिज सामग्री के परिवहन में उपयोग किए जा रहे एक टिपर को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से सरेला खड्ड में अवैध खनन को लेकर चिंता जताई जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि खड्डों में लगातार हो रही अवैध खनन गतिविधियों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी भारी चूना लग रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके।