बालकरूपी गोलीकांड : 8 दिन बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ पाई आरोपी

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Oct, 2026 10:11 PM

alampur balakrupi shooting incident

लंबागांव थाना के अंतर्गत आलमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुए बालकरूपी गोलीकांड के 8 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी शत्रुघ्न पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

आलमपुर (विजय): लंबागांव थाना के अंतर्गत आलमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुए बालकरूपी गोलीकांड के 8 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी शत्रुघ्न पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार, आलमपुर पुलिस चौकी के एएसआई नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बद्दी, मानपुर और डाबर कंपनी के आसपास के क्षेत्रों में आरोपी की तलाश की। बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न डाबर कंपनी में भी काम कर चुका है, लेकिन इन क्षेत्रों में उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

वहीं, कांगड़ा और नालागढ़ की साइबर टीमें भी आरोपी तक पहुंचने में अभी तक सफल नहीं हो पाई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा है और न ही उसके किसी बैंक खाते से लेनदेन की जानकारी सामने आई है। इसके चलते उसकी लोकेशन का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शत्रुघ्न के अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भी मौजूद होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है और आरोपी तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!