बालकरूपी गोलीकांड: चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, आरोपी की तलाश जारी

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2026 09:59 PM

alampur shooting incident

लंबागांव थाना क्षेत्र के तहत आलमपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत बालकरूपी गोलीकांड में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

आलमपुर (पुरी): लंबागांव थाना क्षेत्र के तहत आलमपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत बालकरूपी गोलीकांड में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस आरोपी शत्रुघ्न की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। बद्दी और मानपुरा में विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शत्रुघ्न बद्दी स्थित एक कंपनी में काम करता था, लेकिन वह सितम्बर महीने से काम पर नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने कर्मचारियों के साथ साल में केवल सात महीने काम करने का एग्रीमैंट करती है, जबकि शेष महीनों में वहां कर्मचारी काम पर नहीं होते।

आलमपुर पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार बद्दी पुलिस के साथ मिलकर आरोपी की तलाश में जुटे हैं। आरोपी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन का पता लगाने में परेशानी हो रही है। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी बद्दी-मानपुरा में नहीं मिलता है तो उसकी तलाश में मध्य प्रदेश के दतिया जिले स्थित उसके घर पर भी दबिश दी जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही गोलीकांड से जुड़े पूरे मामले और घटना के पीछे की वजह का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस की छानबीन और तलाशी अभियान जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!