Himachal: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, 734 पदों के लिए 22 अक्तूबर से शुरू होंगे ग्राऊंड टैस्ट

Edited By Vijay, Updated: 14 Oct, 2026 05:10 PM

admit card released for police constable recruitment

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में खाकी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के 734 पदों पर भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल (ग्राऊंड) टैस्ट के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में खाकी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के 734 पदों पर भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल (ग्राऊंड) टैस्ट के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार फिजिकल स्टैंडर्ड टैस्ट (पीएसटी ) और फिजिकल एफिशिएंसी टैस्ट (पीईटी)  22 अक्तूबर से 5 दिसम्बर तक प्रदेश भर में आयोजित किए जाएंगे।

यूजर आईडी से डाऊनलोड करें एडमिट कार्ड
आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राऊंड टैस्ट के लिए पात्र पाए गए सभी अभ्यर्थियों के ई-कॉल लैटर उनकी संबंधित यूजर आईडी पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को उनके ऑनलाइन आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एसएमएस व ई-मेल के माध्यम से भी अलर्ट भेज दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक या अन्य ऑफलाइन माध्यम से कॉल लैटर नहीं भेजे जाएंगे।

पुलिस विभाग जारी करेगा जिलावार शैड्यूल
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के 491 और कांस्टेबल (महिला) के 243 पद भरे जाने हैं। लोक सेवा आयोग के अनुसार पीएसटी और पीईटी का जिलावार विस्तृत शैड्यूल जल्द ही पुलिस विभाग की ओर से जारी किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया या एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या के लिए अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

4 चरणों में पूरी होगी पूरी भर्ती प्रक्रिया
पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह पुलिस भर्ती प्रक्रिया कुल 4 सख्त चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में सबसे पहले पुलिस विभाग द्वारा शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। विशेष बात यह है कि आवश्यकता पड़ने पर संदिग्ध अभ्यर्थियों का मौके पर ही ड्रग/डोप टैस्ट भी करवाया जा सकता है। दूसरे चरण में  ग्राऊंड टैस्ट पास करने वाले सफल अभ्यर्थियों को 90 अंकों की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा का आयोजन राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाएगा। तीसरे चरण में लिखित परीक्षा की मैरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों  का गहन सत्यापन किया जाएगा। चौथे चरण में पहले 3 चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!