Edited By Vijay, Updated: 25 Oct, 2026 07:46 PM

जिला कांगड़ा की फतेहपुर विधानसभा के अंतर्गत नगाल पंचायत में नगाल युवा क्लब की ओर से पहली बार बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 19 टीमों ने भाग लिया।
फतेहपुर (राहुल राणा): जिला कांगड़ा की फतेहपुर विधानसभा के अंतर्गत नगाल पंचायत में नगाल युवा क्लब की ओर से पहली बार बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 19 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद ज्वाली की टीम ने फाइनल में बडूखर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल देहरी और बडूखर के बीच खेला गया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ज्वाली और धमेटा की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद बडूखर और ज्वाली ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में ज्वाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में पूर्व बीडीसी सदस्य अजय राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने नगाल युवा क्लब की ओर से आयोजित इस पहले बैडमिंटन टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और खिलाड़ियों को बधाई दी।
इस अवसर पर अजय राणा ने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत में हर वर्ष इस तरह के खेल टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी खेलों की ओर आगे बढ़े और अपनी प्रतिभा को निखार सके।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें