Kangra : अचेत अवस्था में मिले अज्ञात साधु की अस्पताल में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Oct, 2026 11:55 AM

kangra unidentified sadhu found in an unconscious state dies in hospital

पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत रसृह चौक से एक साधु बाबा को गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल कांगड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई...

बनखंडी (कांगड़ा) : पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत रसृह चौक से एक साधु बाबा को गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल कांगड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अक्तूबर को थाना कांगड़ा से पुलिस चौकी रानीताल को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि रसृह चौक से एक अज्ञात बाबा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कांगड़ा लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलने के बाद मुख्य आरक्षी राहुल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां शव की तस्वीरें लेने के साथ उसका बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान मृतक की दाहिनी बाजू पर काफी सूजन थी।

पुलिस ने शव को पहचान और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखवाया है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही चल सकेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!