Kangra: महिला हत्या मामले में आरोपी पति भेजा पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Oct, 2026 06:04 PM

jawali accused remand

पुलिस थाना कोटला के तहत ग्राम पंचायत भाली में महिला उषा देवी (53) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति जगदीश चंद्र (63) को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

ज्वाली (नंदपुरी): पुलिस थाना कोटला के तहत ग्राम पंचायत भाली में महिला उषा देवी (53) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति जगदीश चंद्र (63) को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद वीरवार को मृतका का अंतिम संस्कार ग्राम पंचायत भाली में कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पंचायत ने भी अपने स्तर पर विवाद सुलझाने के प्रयास किए, लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई।

सूत्रों के अनुसार हत्या के पीछे शक को वजह बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को जगदीश चंद्र और उषा देवी के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने लोहे के औजार से महिला के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका के भाई उत्तम चंद के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया।

आरोपी जगदीश चंद्र सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से करीब 4 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुआ था। मृतका के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी विवाहित है, जबकि छोटी बेटी धर्मशाला में नौकरी करती है। 14 वर्षीय बेटा पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अपनी बड़ी बहन के साथ रहता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!