Kangra: 10 साल के पारिवारिक विवाद का दर्दनाक अंत! पत्नी की गई जान, पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

Edited By Vijay, Updated: 14 Oct, 2026 05:41 PM

crime in kangra

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाले थाना कोटला के भाली गांव में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

ज्वाली (नंदपुरी): पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाले थाना कोटला के भाली गांव में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान 53 वर्षीय ऊषा देवी निवासी गांव भाली, तहसील ज्वाली  व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच पिछले करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आवेश में आकर पति ने लोहे की वस्तु से महिला पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप महिला की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीपीओ ज्वाली नूरपुर के वरिष्ठ अधिकारी और थाना कोटला की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना कर हालात का जायजा लिया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई उत्तम चंद के बयान दर्ज किए हैं। उनके बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर स्थित अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से आगामी जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!