Hamirpur News: नादौन में 28 जुलाई को हैल्पर और ट्रेनी के इंटरव्यू, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2026 06:12 PM

interviews for helpers and trainees on july 28 in nadaun

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए प्राइवेट सैक्टर में रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। नादौन क्षेत्र की कंपनी मित्रा एल्यूमिनियम में हैल्पर और ट्रेनी (प्रशिक्षु) के 3 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

नादौन (जैन): हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए प्राइवेट सैक्टर में रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। नादौन क्षेत्र की कंपनी मित्रा एल्यूमिनियम में हैल्पर और ट्रेनी (प्रशिक्षु) के 3 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। पात्र और इच्छुक युवा सीधे साक्षात्कार में भाग लेकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। यह साक्षात्कार 28 जुलाई को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में आयोजित किए जाएंगे।

18 से 30 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक और आयु सीमा निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में केवल वही पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकेंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं कक्षा पास की हो। इसके साथ ही, आवेदन करने वाले युवा की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

रोजगार कार्यालय में पंजीकरण और ये दस्तावेज हैं जरूरी
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले युवा का नाम राज्य के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जो भी पात्र युवा इस नौकरी के इच्छुक हैं, वे 28 जुलाई को अपने सभी शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित समय पर उप रोजगार कार्यालय नादौन पहुंचकर साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!