​Hamirpur: चिट्टे की खेप के साथ 2 युवक गिरफ्तार, कार जब्त

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Sep, 2026 04:51 PM

hamirpur chitta youth arrested

सदर थाना पुलिस की टीम ने रविवार शाम को अपनी जान जोखिम में डालकर चिट्टे का सेवन कर रहे 2 युवकों को काबू किया।

हमीरपुर (अजय): सदर थाना पुलिस की टीम ने रविवार शाम को अपनी जान जोखिम में डालकर चिट्टे का सेवन कर रहे 2 युवकों को काबू किया। इस दौरान सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह राणा और हैड कांस्टेबल ललित कुमार घायल भी हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को पुलिस टीम पक्का भरो क्षेत्र की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान निर्माणाधीन बस अड्डे के पास सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस वाहन को देखकर कार में बैठे युवकों ने घबराहट में अपने सिर नीचे झुका लिए।

संदेह होने पर जैसे ही पुलिस टीम कार के पास रुकी तो युवकों ने पुलिस को चकमा देकर गाड़ी स्टार्ट की और तेजी से भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए कार को घेर लिया। इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह राणा और हैड कांस्टेबल ललित ने फुर्ती से कार के ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ा और स्टीयरिंग व्हील को कस कर पकड़ लिया। इस झड़प में गाड़ी का शीशा टूटने से दोनों पुलिसकर्मियों के बाजुओं पर गहरी चोटें आई हैं। लहूलुहान होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों को मौके पर ही दबोच लिया।

व्हाट्सएप चैट से खुलेगा चिट्टा नैटवर्क, कई आ सकते हैं पुलिस राडार पर
पकड़े गए युवकों की पहचान शुभम ठाकुर (30), पुत्र महेंद्र निवासी कुठेड़ा (हमीरपुर) और विराज पुत्र भरत चौधरी निवासी वार्ड नंबर 7 (हमीरपुर) के रूप में हुई है। दोनों युवकों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार जब्त किए गए मोबाइल फोनों की प्राथमिक जांच में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। व्हाट्सएप चैट संदिग्ध बताई जा रही है। इस खुलासे के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है और नशा तस्करी के इस नैटवर्क में जल्द ही कई और लोगों की गिरफ्तारियां संभव हैं। पुलिस ने इन दोनों युवकों के ब्लड सैंपल प्रिजर्व कर एफएसएल को भेजे हैं।

तमाशबीन बने रहे ट्रक यूनियन के चालक
पुलिस के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक बेहद चिंताजनक पहलू भी सामने आया। जब पुलिस टीम युवकों को काबू करने के लिए संघर्ष कर रही थी, तब घटनास्थल के ठीक नजदीक मौजूद ट्रक यूनियन ड्राइवर महज तमाशबीन बने रहे। किसी ने सहयोग करने की जहमत नहीं उठाई। इस गैर जिम्मेदाराना कार्य से सवाल यह खड़ा होता है कि बिना लोगों के सहयोग से पुलिस चिट्टे पर कैसे अंकुश लगा सकेगी। एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!