युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 150 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Sep, 2026 02:37 PM

interviews for 150 posts in hamirpur will be held on this day

Hamirpur News : नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड में फ्लोर स्टाफ के 150 पदों को भरने के लिए 18 सितंबर को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम भत्ता, पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इनका कार्यस्थल नालागढ़ होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 
Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!