Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Sep, 2026 04:58 PM

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में फ्लाई ब्वॉय (ऑफसेट) के 3 पदों को जॉब ट्रेनी के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-25010 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के...
Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में फ्लाई ब्वॉय (ऑफसेट) के 3 पदों को जॉब ट्रेनी के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-25010 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 108 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 54 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 12 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 3 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 3 उम्मीदवारों निखिल खरियाल, बलवंत कुमार और हितेश कुमार का चयन किया गया है।
सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें