मंडी में अंतर्राज्यीय ड्रग नैटवर्क का पर्दाफाश, मुख्य सप्लायर सहित 6 गिरफ्तार...आरोपियों में 75 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल

Edited By Vijay, Updated: 03 Oct, 2026 05:21 PM

interstate drug network busted 6 arrested including main supplier

हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी और रणनीतिक कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नैटवर्क का पर्दाफाश किया है।

मंडी (रजनीश): हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी और रणनीतिक कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नैटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच (बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज) के जरिए कुल्लू से लेकर हरियाणा तक फैले इस नशे के जाल को ध्वस्त करते हुए अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे रैकेट का मुख्य सप्लायर भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

जुलाई में पकड़ी गई थी खेप
मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑप्रेशन की शुरुआत 17 जुलाई को हुई थी। सदर मंडी थाना पुलिस ने शिला-किप्पड़ फोरलेन पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक निजी बस की चेकिंग के समय सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले 3 युवकों के पास से 568 ग्राम अफीम और 5.535 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया था।

कुल्लू के आनी से धरा मुख्य सप्लायर
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों से पूछताछ और तकनीकी जांच (बैकवर्ड लिंकेज) के आधार पर पुलिस ने नशे के मुख्य स्रोत की तलाश शुरू की। जांच के तार जिला कुल्लू के आनी उपमंडल से जुड़े। पुलिस की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आनी से राहुल ठाकुर और जीत राम उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जीत राम उर्फ जीतू ही इस पूरे अंतर्राज्यीय नैटवर्क का मुख्य सप्लायर है।

हरियाणा से 75 वर्षीय बुजुर्ग फाॅरवर्ड लिंकेज में गिरफ्तार
मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए मंडी पुलिस ने अपनी जांच का दायरा हरियाणा तक बढ़ाया। फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच के बाद पुलिस ने 1 अक्तूबर को हरियाणा के सोनीपत से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग रणबीर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने इस पूरी तस्करी में इस्तेमाल किए गए एक वाहन को भी सीज कर लिया है। मंडी पुलिस का कहना है कि इस नैटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भी बारीकी से जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!