मंडी में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत; परिजनों में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Oct, 2026 11:54 AM

labourer dies after being hit by an unidentified vehicle in mandi

Mandi Road Accident : थाना सुंदरनगर के तहत जुगाहून पंचायत में जरल फोरलेन के समीप शुक्रवार देर शाम को सड़क हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रवण (36) पुत्र उधम सिंह निवासी बेहड़ा, तहसील पुवाया व जिला शाहजहांपुर,...

Mandi Road Accident : थाना सुंदरनगर के तहत जुगाहून पंचायत में जरल फोरलेन के समीप शुक्रवार देर शाम को सड़क हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान श्रवण (36) पुत्र उधम सिंह निवासी बेहड़ा, तहसील पुवाया व जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्रवण घांगल स्थित स्टोन क्रशर के समीप रहता था। श्रवण सड़क के समीप जा रहा था कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया, जिसके चलते फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर यातायात बहाल करवाया।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!