Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Sep, 2026 12:19 PM

Mandi News : पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत सलापड़ क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।

जानकारी के अनुसार, सलापड़ निवासी महिला ने थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा 21 सितम्बर को छात्रावास से घर आया था। इसके बाद उसे सलापड़ से बस में वापस स्कूल छात्रावास जाने के लिए बैठाया गया, लेकिन वह छात्रावास नहीं पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके नाबालिग बेटे को बहला फुसलाकर या भगाकर ले जाया गया हो सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें