शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, पुलिस ने आरोपी को कांगड़ा के थुरल से किया गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Oct, 2026 12:41 PM

mandi r ape accused arrested from thural kangra

सोशल मीडिया पर युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के सनसनीखेज आरोपों के मामले में मंडी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नामजद आरोपी को कांगड़ा जिले के धुरल से हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया।

Mandi News : सोशल मीडिया पर युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के सनसनीखेज आरोपों के मामले में मंडी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नामजद आरोपी को कांगड़ा जिले के धुरल से हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इस संबंध में पुलिस थाना सदर मंडी में 29 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मैडीकल परीक्षण करवाने के साथ ही अदालत के समक्ष उसका बयान भी दर्ज करवाया जा चुका है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए मंडी पुलिस की टीम ने 2 अक्तूबर की रात आरोपी को थुरल जिला कांगड़ा से हिरासत में लिया। इसके बाद शनिवार को उसे पुलिस चौकी सिटी मंडी लाया गया, जहां कड़ी पूछताछ और जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

शादी का झांसा देकर लाया था मंडी

एसपी ने बताया कि यह मामला मूल रूप से पुलिस थाना सिविल लाइंस मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर थाना सदर मंडी में दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप है कि आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर मंडी लाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह पीड़िता का मोबाइल नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। मंडी पुलिस मामले में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मंडी ने आम जनता से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी वीडियो या पोस्ट को बिना जांच-पड़ताल और सत्यापन के आगे शेयर न करें। किसी भी आपराधिक घटना या शिकायत की सूचना सीधे पुलिस को दें, ताकि अफवाहों से बचा जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!