CM ने मंडी व कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए केंद्र से मांगे 1400 करोड़, BJP आज शुरू करेगी महा जनसंपर्क अभियान, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 01 Jun, 2023 06:39 AM

himachal top 10 news

मौसम में हुई तबदीली की वजह से मई माह में दिसम्बर जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। जिला ऊना के तापमान में भारी गिरावट आई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने मंडी व कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए 1400 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है। केंद्र में...

शिमला (ब्यूरो): मौसम में हुई तबदीली की वजह से मई माह में दिसम्बर जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। जिला ऊना के तापमान में भारी गिरावट आई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने मंडी व कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए 1400 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की तरफ से वीरवार से महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश को तम्बाकू नियंत्रण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा उत्कृष्ट अवार्ड दिया गया है। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावना है और प्रदेश सरकार पर्यटन विकास पर जोर दे रही है, जो निकट भविष्य में प्रदेश के वित्तीय विकास में अपनी भूमिका अदा करेगा। ऐतिहासिक रिज मैदान पर वीरवार से अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का आगाज होगा। प्रदेश के मेडिकल काॅलेजों व अस्पतालों में अब डाॅक्टरों की पैन डाऊन स्ट्राइक 45 मिनट की होगी। प्रदेश सरकार ने कम्प्यूटर शिक्षा का जिम्मा 5 कंपनियों को सौंपा है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में हिमपात व बारिश से गिरा तापमान, मई माह में दिसम्बर जैसी ठंड का एहसास
मौसम में हुई तबदीली की वजह से मई माह में दिसम्बर जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। जिला ऊना के तापमान में भारी गिरावट आई है। मई माह में आग के गोले नहीं बल्कि बारिश की बूंदें गिर रही हैं। मंगलवार रात्रि से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी रुक-रुक कर जारी रही। बुधवार दिन में 22 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मई महीने में इस प्रकार मौसम में बदलाव आया हो।

CM सुखविंदर सिंह ने मंडी व कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए केंद्र से मांगे 1400 करोड़
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने मंडी व कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए 1400 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है। इसके तहत मंडी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 1000 करोड़ रुपए व कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाने की संस्तुति 15वें वित्तायोग की तरफ से की गई है। इस धनराशि के उपलब्ध होने से ही यह कार्य सिरे चढ़ पाएगा। 

आज शुरू होगा भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान, दिग्गज नेता संभालेंगे मोर्चा
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की तरफ से वीरवार से महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल सहित सांसद व अन्य नेता मोर्चा संभालेंगे।

दिल्ली में शिमला व बिजली महादेव के रोपवे की समीक्षा
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित रहे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचली टोपी, शाॅल व स्मृति चिन्ह देकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष इलैक्ट्रिक बसों की खरीद पर मदद की मांग की, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उचित मदद करने का आश्वासन दिया। 

तम्बाकू नियंत्रण के लिए हिमाचल को मिला उत्कृष्ट अवार्ड, WHO ने किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश को तम्बाकू नियंत्रण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा उत्कृष्ट अवार्ड दिया गया है। यह पुरस्कार तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत किए जाने वाले सराहनीय कार्य के लिए 31 मई को विश्व तम्बाकू दिवस के उपलक्ष्य पर प्रति वर्ष दिया जाता है। विश्व में तम्बाकू के कारण लगभग 80 लाख और भारतवर्ष में लगभग 10 लाख लोगों की मृत्यु प्रति वर्ष होती है। 

पौंग जलाशय में 70 करोड़ से होगा पर्यटन विकास
प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावना है और प्रदेश सरकार पर्यटन विकास पर जोर दे रही है, जो निकट भविष्य में प्रदेश के वित्तीय विकास में अपनी भूमिका अदा करेगा। इसी के दृष्टिगत पौंग जलाशय में 70 करोड़ रुपए से पर्यटन विकास कार्य किए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने फतेहपुर में कही। उन्होंने पौंग झील को पर्यटन की राजधानी नाम देते हुए कहा कि  कश्मीर की डल झील की तर्ज पर पौंग जलाशय में शिकारे व फ्लोटिंग होटल तथा जगह-जगह पर मनमोहक पार्क बनाए जाएंगे।

शिमला में 1 से 4 जून तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव
ऐतिहासिक रिज मैदान पर वीरवार से अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का आगाज होगा। 1 से 4 जून तक रिज मैदान में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों व स्टार नाइट का आयोजन होगा। जिला प्रशासन की ओर से समर फैस्टीवल को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वीरवार शाम को पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। 

मेडिकल काॅलेजों व अस्पतालों में अब 45 मिनट होगी डाॅक्टरों की पैन डाऊन स्ट्राइक
प्रदेश के मेडिकल काॅलेजों व अस्पतालों में अब डाॅक्टरों की पैन डाऊन स्ट्राइक 45 मिनट की होगी। स्ट्राइक की अवधि को आधा करने का निर्णय डाॅक्टर एसोसिएशन ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद लिया है। पहले डेढ़ घंटे की स्ट्राइक चल रही थी लेकिन संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों को मुख्यमंत्री के आह्वान पर हर्षवर्धन चौहान ने वार्ता के लिए बुलाया था। 

सरकार ने 5 कंपनियों को सौंपा कम्प्यूटर शिक्षा का जिम्मा, शिक्षक बिफरे
प्रदेश सरकार ने कम्प्यूटर शिक्षा का जिम्मा 5 कंपनियों को सौंपा है। ये कंपनियां हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रॉनिक्स डिवैल्पमैंट कार्पोरेशन के अंतर्गत कार्य करेंगी। सरकार के इस फैसले से कम्प्यूटर शिक्षक भड़क गए हैं। शिक्षकों ने स्पष्ट कहा है कि सरकार यदि इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो कम्प्यूटर शिक्षक प्रदेश में सरकार के विरुद्ध आंदोलन करेंगे। 

बीटैक व बीफार्मेसी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटैक और बीफार्मेसी (डायरैक्ट एंट्री) की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। तकनीकी विश्वविद्यालय ने 14 मई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। बीटैक (डायरैक्ट एंट्री) के लिए 3615 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 3185 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी, वहीं बीफार्मेसी के लिए 2977 अभ्यर्थियों के आवेदन आए थे, जिसमें से 2651 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे थे। 

संगड़ाह-रेणुका जी मार्ग पर भूस्खलन से मलबे में दबी कार
क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के चलते संगड़ाह-रेणुका जी मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही है कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कार वालिया माइंन के समीप मार्ग से गुजर रही थी कि अचानक पहाड़ से मलबा आ जाने से कार उस मलबे में दब गई। कार में सवार लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!