Kullu: JNU मामले में BJP महिला मोर्चा का ढालपुर में उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका

Edited By Vijay, Updated: 13 Oct, 2026 02:25 PM

bjp mahil morcha protest in kullu

मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर लगे कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और उनका पुतला...

कुल्लू (दिलीप): मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर लगे कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सांसद पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और कांग्रेस पार्टी से उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है।इस रोष प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की कुल्लू जिला अध्यक्ष बिंदिया सूद और प्रदेश प्रवक्ता भानु कपूर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

कांग्रेस के महिला सम्मान के दावों पर उठाए सवाल
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिंदिया सूद ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी देश में महिलाओं की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर अपनी ही पार्टी के सांसद पर लगे छात्राओं के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों पर उसकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। बिंदिया सूद ने जेएनयू से जुड़े पुराने मामले का हवाला देते हुए दावा किया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की 11 छात्राओं ने अकोइजाम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति की जांच के बाद उन्हें प्रोफेसर के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। भाजपा नेत्री ने कहा कि इतने गंभीर मामले के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने सांसद पर कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसका भाजपा महिला मोर्चा कड़ा विरोध करता है।

अंक बढ़ाने और पास करवाने का दिया गया प्रलोभन
प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता भानु कपूर ने सांसद पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक देने और पास करवाने का प्रलोभन देकर कथित तौर पर उनका यौन शोषण किया गया और अनुचित मांगें रखी गईं। भानु कपूर ने शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पढ़ने वाली बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज और सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस मामले में पीड़ित छात्राओं को जल्द न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

पीड़िताओं के साथ खड़ा है महिला मोर्चा
भाजपा नेत्रियों ने स्पष्ट किया कि भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हमेशा मुखर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक इस मामले में पीड़ित छात्राओं को न्याय नहीं मिल जाता और आरोपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, भाजपा महिला मोर्चा मजबूती से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!