पौंग जलाशय में 70 करोड़ से होगा पर्यटन विकास : मुख्यमंत्री

Edited By Vijay, Updated: 31 May, 2023 09:24 PM

cm sukhvinder singh

प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावना है और प्रदेश सरकार पर्यटन विकास पर जोर दे रही है, जो निकट भविष्य में प्रदेश के वित्तीय विकास में अपनी भूमिका अदा करेगा। इसी के दृष्टिगत पौंग जलाशय में 70 करोड़ रुपए से पर्यटन विकास कार्य किए जाएंगे।

कश्मीर डल झील की तर्ज पर होगी शिकारे व फ्लोटिंग होटल की व्यवस्था
फतेहपुर (अजीज):
प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावना है और प्रदेश सरकार पर्यटन विकास पर जोर दे रही है, जो निकट भविष्य में प्रदेश के वित्तीय विकास में अपनी भूमिका अदा करेगा। इसी के दृष्टिगत पौंग जलाशय में 70 करोड़ रुपए से पर्यटन विकास कार्य किए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने फतेहपुर में कही। उन्होंने पौंग झील को पर्यटन की राजधानी नाम देते हुए कहा कि  कश्मीर की डल झील की तर्ज पर पौंग जलाशय में शिकारे व फ्लोटिंग होटल तथा जगह-जगह पर मनमोहक पार्क बनाए जाएंगे, जिससे पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। उन्होंने यहां याचिंग, मोटरबोट सहित जल क्रीड़ा की दृष्टि से इस क्षेत्र को विकसित करने की बात की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फतेहपुर क्षेत्र में गौवंश संवर्धन एवं संरक्षण हेतु 300 कनाल भूमि पर विश्व स्तरीय गौ-अभ्यारण्य स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नशा माफिया, खनन माफिया, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार खात्मे से अपनी लड़ाई शुरू की है तथा लगातार अपनी इस लड़ाई में जीत की तरफ अग्रसर है।

43.34 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं समर्पित 
मुख्यमंत्री ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। उन्होंने 2.98 करोड़ रुपए की लागत से डडवाला-सकरी सड़क में सकरी खड्ड पर 51.85 मीटर लम्बे डबल लेन पुल का उद्घाटन किया। यह पुल रैहन, सकरी, छतर खास, छतर जोगियां, गोलवां, बतराहां, चमोली, पंजरोर तथा बारी गांव के लगभग 8500 लोगों को सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने फतेहपुर तहसील के अन्तर्गत 26 पंचायतों के निवासियों के लिए 2 कार्यशील घरेलू नल कनैक्शन योजनाएं भी समर्पित कीं। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत इन योजनाओं पर 40.35 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। इन योजनाओं के तहत 290 बस्तियां कवर कर 61 हजार से अधिक लोगों को पेयजल की सुविधा प्रदान की गई है। 

बारिश के चलते लोगों को हुई परेशानी
बुधवार को हो रही बारिश के कारण मुख्यमंत्री के फतेहपुर दौरे में शामिल होने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां पहले यह दौरा सकरी पुल के उद्घाटन के साथ सुबह 11.30 बजे शुरू होना था, वहीं वर्षा के कारण उन्हें गग्गल एयरपोर्ट पर ही अपनी उड़ान रोककर सड़क मार्ग से ही फतेहपुर पहुंचना पड़ा। वर्षा के कारण जनसभा स्थल में भी बदलाव करना पड़ा। फतेहपुर के साथ लगते उपमंडलों से भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले कई लोग बारिश के कारण कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए, वहीं कार्यक्रम लगभग 4 घंटे से अधिक की देरी से होने के कारण दूर-दराज के कई लोग मजबूरन सीएम के आने से पहले ही वापस चले गए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!