विधानसभा के अंदर-बाहर चेन-ताले के साथ विपक्ष ने किया हंगामा, 1500 करोड़ का कर्ज लेगी सरकार, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2023 07:12 AM

himachal top 10 news

हिमाचल में पश्चिम विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। विक्षोभ के सक्रिय होने पर प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से वित्त वर्ष 2023-24 के बजट को पेश करने से पहले 1500 करोड़ रुपए का...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में पश्चिम विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। विक्षोभ के सक्रिय होने पर प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से वित्त वर्ष 2023-24 के बजट को पेश करने से पहले 1500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष ने सदन के अंदर व बाहर हंगामा किया। रिश्वत लेने के आरोप में विजिलैंस ने कनिष्ठ अभियंता को दबोचा है। आरोप है कि निर्माण कार्य के बिल पास करने की एवज में उक्त कनिष्ठ अभियंता ने रिश्वत मांगी थी। हिमाचल प्रदेश में पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्तमान वित्त वर्ष में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है। हिमाचल प्रदेश में पावर प्रोजैक्टों से वाटर सैस वसूलने का विधेयक विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हो गया। प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को असिस्टैंट प्रोफैसर इंगलिश के पदों का परिणाम घोषित करने की इजाजत दे दी है। प्रदेश में वीरवार को एक बार फिर से कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हुई है और 27 नए मामले सामने आए हैं। जल शक्ति विभाग से निकाले गए आऊटसोर्स कर्मचारी मांगों को लेकर वीरवार को शिमला में विधानसभा के बाहर पहुंचे व सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश
हिमाचल में पश्चिम विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। विक्षोभ के सक्रिय होने पर प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फ बारी हुई है, वहीं प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले व मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की है। इससे मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर ठंडक लौट आई है। वीरवार को लाहौल-स्पीति में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल सहित गोंदला व कोकसर में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।

चेन व ताले लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष, सदन में नारेबाजी के बाद किया वॉकआऊट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष ने सदन के अंदर व बाहर हंगामा किया। विपक्षी दल भाजपा तीसरे दिन सदन में जाने से ही पहले ताले वाली चेन लेकर विधानसभा पहुंचा और संस्थानों को ताले लगाने के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की मौजूदगी में विपक्ष चेन व तालों के साथ मुख्यमंत्री दफ्तर के बाहर तक पहुंच गया।

बजट पेश करने से पहले सरकार ने लिया 1500 करोड़ कर्ज लेने का निर्णय
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से वित्त वर्ष 2023-24 के बजट को पेश करने से पहले 1500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने का निर्णय लिया है। इस कर्ज को सरकार द्वारा 2 अलग-अलग मदों में क्रमश: 8 साल के लिए 600 करोड़ रुपए और 10 साल के लिए 900 करोड़ रुपए का कर्ज लिया जाएगा। इसके लिए नीलामी प्रक्रिया 21 मार्च को होगी तथा यह राशि 23 मार्च तक सरकार के खाते में आ जाएगी। 

BDO भवारना में तैनात कनिष्ठ अभियंता 5000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
रिश्वत लेने के आरोप में विजिलैंस ने कनिष्ठ अभियंता को दबोचा है। आरोप है कि निर्माण कार्य के बिल पास करने की एवज में उक्त कनिष्ठ अभियंता ने रिश्वत मांगी थी। ऐसे में विजिलैंस ने रंगे हाथ उक्त कनिष्ठ अभियंता को 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। विजिलैंस के एएसपी बलवीर जस्वाल ने बताया कि खंड विकास कार्यालय भवारना में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार को रिश्वत प्रकरण में रंगे हाथों पकड़ा गया है। 

सीएम सुक्खू ने विधानसभा में पेश किया 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण
हिमाचल प्रदेश में पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्तमान वित्त वर्ष में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है। आगामी 31 मार्च को समाप्त हो रहे वित्त वर्ष में हिमाचल की प्रति व्यक्ति आय 222227 रहने का अनुमान है जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 201271 रुपए थी लेकिन पिछले वित्त वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में विकास दर में भी मामूली गिरावट आई है।

पावर प्रोजैक्टों से वाटर सैस वसूलने का बिल विधानसभा में पारित
हिमाचल प्रदेश में पावर प्रोजैक्टों से वाटर सैस वसूलने का विधेयक विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हो गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बजट सत्र के पहले दिन पावर प्रोजैक्टों से वाटर सैस वसूलने को लेकर विधेयक सदन में पेश किया था। इसे आज चर्चा के बाद मंजूर कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हाईड्रो पावर प्रोजैक्ट से वाटर सैस वसूलने से सरकार को सालाना 4000 करोड़ रुपए की आय होगी। 

HPU को असिस्टैंट प्रोफैसर इंगलिश के पदों का परिणाम घोषित करने की मिली इजाजत
प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को असिस्टैंट प्रोफैसर इंगलिश के पदों का परिणाम घोषित करने की इजाजत दे दी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने वनीता सिपहिया द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के पश्चात ये आदेश दिए। 

हिमाचल में कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 27 नए पॉजिटिव मामले 
कोरोना अब प्रदेश में धीरे-धीरे न केवल फैलता जा रहा है, अपितु इससे मृत्यु के मामले भी बढऩे लगे हैं। वीरवार को एक बार फिर से कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हुई है और 27 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर अब 133 हो गई है। प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले को छोड़कर अन्य 11 जिलों में कोरोना के एक्टिव केस चल रहे हैं, जिनमें से सबसे अधिक सोलन जिले में 42 मामले शामिल हैं। 

विधानसभा के बाहर गरजे आऊटसोर्स कर्मी
जल शक्ति विभाग से निकाले गए आऊटसोर्स कर्मचारी मांगों को लेकर वीरवार को शिमला में विधानसभा के बाहर पहुंचे व सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 500 से ज्यादा आऊटसोर्स कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें नौकरी पर वापस रखा जाए। इसके अलावा 6 महीने की रुकी हुई सैलरी भी दी जानी चाहिए। 

जंगेशू में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 3 युवकों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारे गए 3 लोगों में 2 नालागढ़ क्षेत्र रहने वाले थे जबकि एक कुरुक्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कसौली के साथ लगते जंगेशू में सुबह करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

Related Story

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!