Himachal: मंत्रिमंडल विस्तार टला, सीएम सुक्खू की रिपोर्ट पर हाईकमान लेगा निर्णय

Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2026 11:17 PM

cabinet expansion postponed

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नई दिल्ली से शिमला लौटने के बाद फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार टल गया है। अब मंत्रिमंडल विस्तार अक्तूबर माह में संभव है, जिसमें नए मंत्रियों को शामिल करने के साथ पुराने चेहरों को क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर ड्राॅप भी...

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नई दिल्ली से शिमला लौटने के बाद फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार टल गया है। अब मंत्रिमंडल विस्तार अक्तूबर माह में संभव है, जिसमें नए मंत्रियों को शामिल करने के साथ पुराने चेहरों को क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर ड्राॅप भी किया जा सकता है। इस संदर्भ में हाईकमान ने मुख्यमंत्री से मंत्रियों की पसंद और उनको आबंटित किए जाने वाले विभागों की जानकारी मांगी है, जिसे 30 सितम्बर तक दिया जाना है। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर सियासत गर्मा गई है। इस सियासी हलचल के बीच करीब आधा दर्जन मंत्री नई दिल्ली में हाईकमान से मिलकर आए हैं।

मंत्रियों के आने-जाने का यह क्रम आगामी कुछ दिन जारी रह सकता है। यानी जिन मंत्रियों को यह लगता है कि उनको ड्राॅप करने के अलावा विभागों को बदला जा सकता है, वे भी अपना पक्ष आलाकमान के पास रख रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार व मंत्रियों को ड्राॅप करने के संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्तर पर सूची तैयार की जाएगी, जिस पर अंतिम मुहर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगाएंगे। इस तरह मंत्रिमंडल विस्तार से संबंधित कोई भी निर्णय वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। मंडी जिला से किसी का प्रतिनिधित्व न होने पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कांगड़ा जिला को मंत्री का अतिरिक्त पद मिलना लगभग तय है तथा क्षेत्रीय संतुलन को साधने के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र से किसी एक मंत्री को ड्राॅप किया जा सकता है।

जनता से नहीं मिले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को अपरिहार्य कारणों के कारण आम जनता से नहीं मिले। इसके अलावा मंत्रिमंडल बैठक को भी टाल दिया गया। मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिन अधिक व्यस्त रहे हैं, संभवत: इसी कारण वह आम जनता से नहीं मिल पाए। वह 16 सितम्बर को ऊना जिला में चिट्टे के खिलाफ दूसरे चरण के अभियान की शुरूआत करेंगे। इस दौरान वह अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन भी जा सकते हैं।

रोहित ठाकुर ने मंत्रियों के दिल्ली दौरे को बताया संयोग
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा अन्य मंत्रियों के दिल्ली दौरे पर जाने को संयोग बताया। उन्होंने कहा कि वह खुद कार्यक्रम में भाग लेने के सिलसिले में दिल्ली गए थे। इस दौरान जरूर हाईकमान से मिलना हुआ। उन्होंने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के काबिज होने पर चिंता जताई तथा कहा कि कांग्रेस पार्टी इसकी समीक्षा करेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!