Weather : हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश

Edited By Vijay, Updated: 16 Mar, 2023 10:54 PM

snowfall in high altitude areas of himachal rain in plains

हिमाचल में पश्चिम विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। विक्षोभ के सक्रिय होने पर प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फ बारी हुई है, वहीं प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले व मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की है। इससे मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में...

20 मार्च तक मौसम खराब, ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट 
शिमला (राजेश):
हिमाचल में पश्चिम विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। विक्षोभ के सक्रिय होने पर प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फ बारी हुई है, वहीं प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले व मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की है। इससे मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर ठंडक लौट आई है। वीरवार को लाहौल-स्पीति में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल सहित गोंदला व कोकसर में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिदायत दी है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें। 

कुफरी, शिमला व मंडी सहित अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि दर्ज 
ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी बारिश का दौर शुरू हुआ है। कई क्षेत्रों में कुफरी, शिमला व मंडी सहित अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि दर्ज की गई है। वीरवार को बारिश के चलते बंगाणा में 28 मिलीमीटर, सुजानपुर टीहरा 18, मंडी 16, गोहर 15, जोङ्क्षगद्रनगर 11, मशोबर, कोटखाई 9, नादौन 8, डल्हौजी, गग्गल, रोहड़ू और नगरोटा सूरियां में 5 एम.एम. बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश में 20 मार्च तक मौसम खराब रहेगा। ऐसे में प्रदेश में ओलावृष्टि होने का यैलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर सभी 10 जिलों के लिए जारी गई है।

किसान बागवानों की बढ़ीं चिंताएं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने सेब किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रदेश में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग हो रही है। किसानों की मटर व फू लगोभी की फसल तैयार है। ओलावृष्टि से नकदी फसलों को नुक्सान होता है। प्रदेश में पहले ही एक लाख हैक्टेयर से ज्यादा भूमि पर खड़ी किसानों की फ सलों को इस बार 95 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। अब किसानों को ओलावृष्टि के कारण बड़ा आर्थिक नुक्सान होने की चिंता सता रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!